शिरोमणी अकाली दल के एस.ओ.आई के जत्थेबंदक ढ़ांचे का विस्तार

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

8 जिला प्रधानों की पहली सूची जारी

एस.ओ.आई का लड़कियां का विंग स्थापित, बीबी धर्मवीर कौर मालवा जोन-1 की पहली लड़की प्रधान बनी

चंडीगढ़, 27 मार्च 2026

शिरोमणी अकाली दल के एस.ओ.आई विंग के प्रधान स. रणबीर सिंह ढ़िल्लों ने पार्टी के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल के साथ विचार विमर्श करके एस.ओ.आई के जत्थेबंदक ढ़ांचे का विस्तार किया है। एसओआई का लड़कियों का विंग स्थापित करके मालवा जोन-1 की प्रधान और एसओआई के 8 जिला प्रधानों की भी घोषणा भी की गई है।

आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से जारी सूची के अनुसार बीबा धर्मवीर कौर को एस.ओ.आई के लड़कियों के विंग के मालवा जोन-1 का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  इसी तरह स. रमदीप सिंह भुल्लर को मालवा जोन-1 का जनरल सचिव बनाया गया है। जिन नौजवानों को जिलावार एसओआई का प्रधान बनाया गया है उनमें राजदीप सिंह बठिंडा, स. सुखपाल सिंह चटठू फिरोजपुर, स. प्रभजोत सिंह शेरगिल फाजिल्का, स. गगनदीप सिंह उप्पल  मानसा, श्री जयदीप शर्मा मोगा, स.  जशनदीप सिंह गोराया, होशियारपुर और स. मनजोत सिंह लोंगोंवाल जिला संगरूर के नाम शामिल हैं। उन्होने बताया कि बाकी जिला अध्यक्षों की घोषणा आने वाले कुछ ही दिनों में कर दी जाएगी।