हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने जिला फतेहाबाद में अपने दौरे के दौरान श्री कृष्ण प्रणामी गौवंश अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया

JP DALAL
किसान की बीज से बाजार तक की जिम्मेदारी वहन कर रही है सरकार- जेपी दलाल

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

चंडीगढ़,16 अप्रैल :-  हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने जिला फतेहाबाद में अपने दौरे के दौरान श्री कृष्ण प्रणामी गौवंश अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया और गौशाला के प्रबंधन के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा कृषि मंत्री ने आश्रम में रह रहे मंदबुद्धि व्यक्तियों का हालचाल जाना भी जाना। इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री डीपी वत्स, विधायक श्री दुड़ाराम भी साथ थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि मानव सेवा और गौ सेवा सबसे उत्तम सेवा है। कृषि मंत्री ने संस्थान के प्रबंधकों से गौशालाओं में नस्ल सुधार के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि गौशालाएं नस्ल सुधार के लिए आगे आएं, इस कार्य में सरकार भी उनकी हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। कृषि मंत्री ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया और कहा कि गौशालाएं गऊ के गोबर, मूत्र से बनने वाले उत्पाद बनाकर आमदनी कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी उपकरण पर सरकार भी सब्सीडी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गौशालाएं गोबर गैस प्लांट लगाएं, उसके लिए गौसेवा आयोग द्वारा सहायता दी जाएगी। गौशाला में गौ-आधारित प्रोडक्ट देखकर कृषि मंत्री ने खुशी जाहिर की। उन्होंने स्वामी सदानंद महाराज जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज के अंदर मानव सेवा और गौ सेवा की अलक जगाकर सेवा भावना का कार्य कर रहे हैं।

 

और पढ़ें :-  हरियाणा सिविल सचिवालय और चंडीगढ़ पुलिस विभाग की टीमों के बीच पहला चेलेंजर्स क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में खेला गया