हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पवित्र पर्व करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

   

चण्डीगढ़ 13 अक्तूबर :-  हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने पवित्र पर्व करवा चौथ के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सभी के परिवारों के लिए सुख, समृद्धि व शान्ति की कामना की है।

उन्होंने कहा कि करवा चौथ का व्रत हर साल महिलाओं द्वारा अपने पति की दीर्घायु व परिवारों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए रखा जाता है। यह न केवल एक त्यौहार है बल्कि यह पति-पत्नी व पूरे परिवार में प्रेम प्यार व सामंजस्य बनाए रखने का पवित्र पर्व है जो प्राचीन काल से चला आ रहा है।

यह पर्व परिवार के रिश्तों को मजबूत बनाने वाला होता है, विशेष रूप से यह पति-पत्नी दोनों के लिए खास महत्व रखता है। यही कारण है कि करवा चौथ वाले दिन पत्नी द्वारा अपने पति की लंबी आयु और उसकी सुख-समृद्धि के लिए की गई पूजा-अर्चना कर पति के जीवन में पत्नी की अहमियत को ओर भी ज्यादा बढ़ा देती है। उन्होंने कहा है कि करवा चौथ का यह पर्व सभी देशवासियों के लिए नई खुशियां लेकर आया है।