अनिल विज को चैक के रूप में 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता के दृष्टिïगत मुख्यमंत्री कोविड रिलिफ फंड में दान किए:गृहमंत्री

अम्बाला, 7 मई   एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गृहमंत्री को यह राशि सौंपते हुए कहा कि कोरोना महामारी के समय एसोसिएशन हमेशा ही समाजसेवा में आगे रही है और आगे भी सेवा के नये आयाम स्थापित करती रहेगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सहगल, कवंलजीत सिंह खन्ना सीनियर वाईस प्रधान, देवानंद कार्यकारी सदस्य, मधुमहल सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।
इस मौके पर गृहमंत्री अनिल विज ने एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि कई समाजसेवी संस्थाएं और एच्छिक संगठन सेवा के इस कार्य में बढ़-चढक़र भाग ले रहे हैं। मैरिज पैलेस एसोसिएशन भी सेवा के इस कार्य में आगे बढक़र काम कर रही हैं। सेवा के इस कार्य से अन्य को भी प्रेरणा लेने की जरूरत है। कोरोना से जंग जीतने के लिए हम सबको सांझे तौर पर लडाई लडते हुए वायरस के संक्रमण को रोकना है, इस दिशा में सभी का सहयोग अपेक्षित है।