जयपुर, 17 जनवरी 2024
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सचिवालय परिसर में स्थित मंत्रालय भवन में अपना पदभार संभाला।
उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े जनहित के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ता व संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

English






