अटल जी की सोच और योजनाएं गेमचेंजर थी: अविनाश राय खन्ना
शिमला, 23 दिसंबर
उन्होंने कहा 25 दिसंबर सुशासन दिवस को भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मनाए। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को प्रदेश में भाजपा सरकार को 3 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं भाजपा प्रदेश सरकार का यह कार्यकाल विकासात्मक एवं योजना पूर्ण रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सब की सरकार है और हर वर्ग के बारे में ख्याल रखने वाली सरकार है।
उन्होंने कहा कि इस दिन भाजपा कार्यकर्ताओं को लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम भी करना चाहिए जिसमें प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ मिलने वाले लोगों से हम संपर्क करेंगे।उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से तैयार है और एकजुट होकर इस चुनाव को लड़ेगी।

English






