भोपाल, 22 जनवरी 2024
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार भोपाल स्थित शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, आयुष परिसर में 23 जनवरी मंगलवार को प्रातः 10.45 बजे नवनिर्मित “होम्योपैथी वैलनेस इकाई” का लोकार्पण करेंगे।
इस अवसर पर भारत सरकार आयुष मंत्रालय के सचिव श्री राजेश कोटेचा, प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव एवं आयुक्त श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

English






