आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग में 58 पदों पर होगी सीधी भर्ती; स्वच्छ भारत मिशन में संविदा पर 839 कार्मिकों की लेंगे सेवाएं

13 पर्यटक अधिकारी एवं 19 सहायक पर्यटक अधिकारी की होगी भर्ती

आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग में 58 पदों पर होगी सीधी भर्ती; स्वच्छ भारत मिशन में संविदा पर 839 कार्मिकों की लेंगे सेवाएं

जयपुर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने आयाेजना एवं सांख्यिकी

विभाग में 58 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है। इसी के साथ उन्होंने

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण के अंतर्गत संविदा पर 839 कार्मिकों की

सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।

गहलोत ने सांख्यिकी अधिकारी के 43 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए

राजस्थान लोक सेवा आयोग तथा मूल्यांकन संगठन में संकलनकर्ता के 15 रिक्त

पदों पर सीधी भर्ती के लिए अर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भेजने के प्रस्ताव

को मंजूरी दी है।

गहलाेत ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण-फेज द्वितीय के तहत राज्य, जिला

एवं ब्लॉक स्तर पर संविदा के तहत सेवाएं लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।

इसके तहत एमआईएस स्पेशलिस्ट, डिस्टिंक्ट कॉर्डिनेटर, ब्लॉक कॉर्डिनेटर,

अकाउंटेंट एवं डाटा एंटीं ऑपरेटर के रूप में 839 संविदा कामि र्कों की सेवाएं ली

जा सकेंगी। मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल

सकेंगे। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के काम को और गति दी जा सकेगी।