चण्डीगढ़, 17 सितम्बर – हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 से बचाव के लिए इतने बड़े पैमाने पर फ्री वैक्सीनेशन करने वाला भारत विश्व का पहला देश है।
श्री मूलचंद शर्मा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में बल्लभगढ़ में आयोजित मैगा वैक्सीनेशन कैंप के शुभारंभ अवसर पर आम जन से अपील कि की वे देश को कोरोना मुक्त बनाने के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस का यही तोहफा होगा।
उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग एक दर्जन स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के चिकित्साकर्मियों ने नागरिकों की सेवा में अपना पूरा योगदान दिया है।

English






