राष्ट्र की उन्नति एवं विकास में शिक्षित समाज की महत्वपूर्ण भूमिका –
जयपुर, 21 जनवरी 2024
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति एवं विकास में शिक्षित समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
राज्य मंत्री श्री शर्मा ने रविार को अलवर जिले के महावर ऑडिटोरियम में राजस्थान मेघवाल समाज (रजि.) अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपलब्धि प्राप्त करने वाली 317 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए किसी भी समाज की उन्नति एवं विकास में शिक्षा का सबसे अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि मेघवाल समाज ने शिक्षा का महत्व समझते हुए विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में बेटियों की शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कडी है। उन्होंने कहा कि सभी समाजों के हितों के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।
पर्यावरण संरक्षण सबका नागरिक दायित्व
मंत्री श्री शर्मा ने वन कर्मचारी संघ के गायवाले मौहल्ले में आयोजित अभिनन्दन समारोह में शिरकत कर कहा कि वन एवं पर्यावरण का संरक्षण वन्य कर्मियों के राजकीय दायित्व के साथ एक नागरिक के रूप में भी सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वन सेना के कार्मिकों की जायज मांगों का विधि सम्मत निराकरण किया जावेगा।
प्राण प्रतिष्ठा के समय दीप जलाने का किया आह्वान
मंत्री श्री शर्मा ने राजर्षि अभय समाज व वैदिक ब्राहा्रमण समाज की ओर से आयोजित सुन्दरकांड कार्यक्रम में शिरकत कर प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति की कामना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक सद्भाव व भाईचारा बढता है। उन्होंने प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण
प्रतिष्ठा समारोह के अलौकिक पल को सीधे प्रसारण को सहपरिवार देखने व घर-घर दीये जलाने का आह्वान किया। इसके उपरान्त मंत्री श्री शर्मा ने राजगढ के ग्राम पाटन में समाजसेवी पं. श्रीराम इन्दौरिया की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान नगर निगम के महापौर श्री घनश्याम गुर्जर व अन्य जनप्रतिनिधि सहित बडी संख्या में प्रबुद्ध व्यक्ति एवं प्रतिभावान विद्यार्थी उपस्थित थे।

English






