वर्तमान प्रदेश सरकार सैनिकों का बहुत सम्मान करती है-सहकारिता मंत्री

COPERATIVE MINISTER
BANWARI LAL

तावडू ब्लॉक के गांव माई नगला निवासी शहीद अजरुदीन के नाम पर उनके गांव में स्कूल का नामकरण किया जाएगा- डॉ बनवारी लाल
चंडीगढ़, 26 अगस्त 2021 हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि तावडू ब्लॉक के गांव माई नगला निवासी शहीद अजरुदीन के नाम पर उनके गांव में स्कूल का नामकरण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सैनिकों का बहुत सम्मान करती है और शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए समय-समय पर जन कल्याणकारी नीतियां बनाती रहती है। इसके अलावा, मंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पाया गया तो रिश्वत लेने वाले के साथ-साथ रिश्वत देने वाले के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
हरियाणा के सहकारिता मन्त्री डा बनवारी लाल आज नूह में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समीति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
बैठक में जिला उद्यान अधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि नूह जिला में प्लास्टिक टनल मद में प्राप्त 64 किसानों को अनुदान देने के लिए उन सभी की दोबारा फाइल जांच कर उन्हें अनुदान दिलवाने के कार्य को पूरा करें । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए नई नई योजनाएं बनाकर उन्हें लाभ देने का कार्य कर रही है।
सहकारिता मंत्री ने बीपीएल कार्डो को लेकर आई फिरोजपुर झिरका उप मंडल के गांव ढोंड कलां निवासी अनिल पुत्र हुसैन कहां की शिकायत पर अधिकारियों को आदेश दिए कि अधिकारी बीपीएल कार्ड संबंधी समस्या को दूर कर बीपीएल कार्ड धारकों को लाभ पहुंचाने का कार्य करें ।
इसके उपरांत सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल की अध्यक्षता में नूह जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में सरकार द्वारा क्रियान्वित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की।