
– सरकार की योजनाओं का प्रचार और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर होगा प्रहार
– रविवार को 20 हजार बूथों पर कार्यालय के शुभारंभ के साथ शुरू होगा महाजनसम्पर्क अभियान
– बूथों पर होगी भाजपा के सुशासन और कांग्रेस के कुशासन पर चर्चा
चंडीगढ़, 23 अगस्त 2024
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता तक रहेंगे बूथों पर
हरियाणा के इतिहास में चुनाव की दृष्टि से 25 अगस्त को चलने वाला भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान ऐतिहासिक होगा। 20 हजार बूथों पर कार्यालय खोलने के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता बूथों पर संपर्क करेंगे और बूथों पर होने वाली सभी गतिविधियों की फोटो व वीडियो पार्टी के पोर्टल पर अपलोड भी करेंगे।
अपने 10 साल के सुशासन की उपलब्धियां और कांग्रेस के 10 साल के कुशासन को जनता के सामने रखेंगे
बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र को आत्मसात करते हुए सभी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के 10 साल के सुशासन की उपलब्धियां और कांग्रेस के 10 साल के कुशासन को जनता के सामने रखेंगे। कांग्रेस की नाकामियों की चर्चा भी की जाएगी साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार के कारण योग्य युवाओं को किनारे कर भाई-भतीजावाद और परिवार के लोगों को आगे बढाया जाता था। मूलभूत सुविधाओं, बिजली, पानी को लेकर 2014 से पहले किस तरह आंदोलन होते थे उन दिनों की याद भी भाजपा नेता जनता के बीच लोगों को कराएंगे। बूथ चलो अभियान का मुख्य लक्ष्य भाजपा सरकार की 10 साल की उपलब्धियों के साथ नायब सरकार की घोणणाओं की भी जानकारी देना है।
हर बूथ पर कमल खिलाना भाजपा का लक्ष्य
हर बूथ पर कमल खिलाने के लिए भाजपा हर बूथ पर लोगों से जुड़ेगी। सटीक रणनीति के तहत दो दिनों में लाखों मतदाताओं के पास पहुंचकर भाजपा के नेता नायब सरकार की उपलब्धियां बताएंगे और कांग्रेस की झूठ की राजनीति की पोल भी खोलेंगे। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा का लक्ष्य लोगों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी होगा।

English





