चंडीगढ़, 22 अक्तूबर – हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के साथ वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णयों को लागू किया है।
सरकार की सात वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार हेतु आज जिला हिसार में ‘सात साल, सात कमाल’ पुस्तिका के विमोचन अवसर पर उन्होंने यह बात कही।
श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने राज्य के किसान को जो आपदा राशि 6 हजार रुपये प्रति एकड़ दी जाती थी, उसे बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति एकड़ किया। इसी तरह, फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 4 हजार करोड़ रुपये की राशि दी गई।
और पढ़ें :-डॉ. अम्बेडकर किसी जाति व समाज के नेता नहीं बल्कि ज्ञान के प्रतीक हैं
श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए एकल पंजीकरण सुविधा शुरू की गई है। इसके पोर्टल पर 4 लाख 50 हजार से ज्यादा युवाओं ने पंजीकरण कराया है। पहले आवेदन पर युवाओं के हजारों रुपये व समय बर्बाद होता था। सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करके हरियाणा ने जो कार्य किया, उसका अनुसरण दूसरे प्रदेश भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 20 हजार अटल सेवा केंद्रों और करीब 117 अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से 42 विभागों की 572 सेवाएं और योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध होना बेमिसाल उपलब्धि है।

English






