सत्येंद्र जैन ने की मोहाली और खरड़ के व्यापारियों और कारोबारियों से मुलाकात

STYNDER
ਸਤਿੰਦਰ ਜੈਨ ਨੇ ਮੋਹਾਲੀ ਅਤੇ ਖਰੜ ਦੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ
– कहा, पिछली सरकारों ने व्यापारियों को किया परेशान, आप की सरकार व्यापारियों को प्रोत्साहित कर नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी
-अकाली और कांग्रेस नेताओं की तरह आप नेता नहीं करेंगे ‘ फ्री पार्टनरशिप’ की  मांग, व्यवसायी होंगे सरकार के साथी – सत्येंद्र जैन

चंडीगढ़, 18 दिसंबर 2021

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य, लोक निर्माण और बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम ‘कारोबारियों और व्यापारियों से मुलाकात’ के तहत मोहाली और खरड़ के  व्यापारियों, कारोबारियों और दुकानदारों से मुलाकात की और उनसे वादा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर विधायक और सरकारी अधिकारी व्यापारियों को न परेशान करेंगे और न ही उनके व्यवसाय में अनुचित ढंग से ‘मुफ्त भागीदारी’ की मांग  करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के अपने दौरे के दौरान विभिन्न व्यापारियों और कारोबारियों से मिलने के बाद उन्हें एक बात समझ में आई है कि पंजाब के लोग अभी कोई भी नया व्यवसाय शुरू करने से डरते हैं क्योंकि भ्रष्ट राजनेता उनसे जबरदस्ती हिस्सेदारी की मांग करते हैं।

और पढ़ें :-मुख्यमंत्री चन्नी खुरालगढ़ में श्री गुरु रविदास जी के तप अस्थान में नतमस्तक हुये

जैन ने कारोबारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल द्वारा व्यापारियों को दी गई गारंटियों पर खरी उतरेगी और आप का कोई भी विधायक कभी भी उनसे कुछ नहीं मांगेगा, बल्कि पंजाब के सभी व्यापारी और कारोबारी आम आदमी पार्टी की सरकार में भागीदार होंगे। सरकार उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बेहतर वातावरण और अवसर प्रदान करेगी, ताकि पंजाब में रोजगार बढ़ाने के लिए व्यापारी वर्ग सरकार की मदद कर सकें।

औसत दर्जे के व्यापारियों की बुनियादी सुविधाओं के प्रति सरकारों की अनदेखी का हवाला देते हुए जैन ने कहा कि आप सरकार केवल एक चीज के लिए दोषी है; “हम सभी को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करते हैं, चाहे उनकी वित्तीय स्थिति कुछ भी हो।” उन्होंने कहा कि हमने सभी के लिए दो सबसे महत्वपूर्ण चीजों की गारंटी की घोषणा की है बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं और हम इसका लाभ गरीब, अमीर, मध्यम वर्ग, दुकानदार और व्यापारी वर्ग सभी तक पहुंचाएंगे । उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी सरकार की दो प्रमुख जिम्मेदारियां हैं और हम इन क्षेत्रों में प्रत्येक पंजाबी को समान लाभ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अकाली और राज्य के कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए जैन ने कहा कि आप विधायक आपके व्यवसायों में भागीदारी नहीं मांगेंगे और अन्य सभी आधिकारिक औपचारिकताओं को व्यापार के लिए आसान बना दिया जाएगा, जैसा हमने दिल्ली में किया है। दिल्ली में इस तरह की कागजी कार्रवाई सिर्फ 50 रुपये में कर आपके दरवाजे तक पहुंचा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यवसायियों ने अपना अधिकांश समय विभिन्न नेताओं और सरकारी अधिकारियों के साथ अपना व्यवसाय सुचारू रूप से चलाने के लिए “सेटिंग” करने में बिताया, लेकिन हम आपसे वादा करते हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।

मोहाली के कार्यक्रम में सतेंद्र जैन के साथ डॉ. सनी अहलूवालिया, विनीत वर्मा, प्रभजोत कौर, रमन मित्तल और अनिल ठाकुर भी थे। खरड़ की सभा में उनके साथ आप नेता महेंद्र गोयल, अनमोल गगन मान, रमन मित्तल और अनिल ठाकुर मौजूद रहे।