चन्नी ने 111 दिनों में करोड़ों की कमाई की, हरसिमरत बादल बताएं कि दशकों तक पंजाब पर राज करने वाले बादल परिवार ने कितने कमाए : कुलतार सिंह संधवां

KULTAR SINGH SANDHWAN
KULTAR SINGH SANDHWAN
चन्नी के रिश्तेदारों के घर ईडी की रेड पर हरसिमरत कौर का बयान हास्यपूर्ण –
भगवंत मान ने हमेशा पंजाब की जनता की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाई है  : कुलतार सिंह संधवां

चंडीगढ़, 21 जनवरी 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलतार सिंह संधवां ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों के घर पर हुई ईडी की रेड को लेकर अकाली नेत्री हरसिमरत कौर बादल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बादल परिवार को पंजाब में भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। संधवां ने कहा कि अगर 111 दिन की सरकार में चन्नी ने करोड़ों रुपए कमा लिए तो दशकों से पंजाब पर शासन करने वाले अकाली दल ने कितने कमाए होंगे। उन्होंने कहा कि ईडी की छापेमारी में चन्नी की काली कमाई का खुलासा होने के बाद अब हरसिमरत कौर बादल को पंजाब की जनता को बताना चाहिए कि बादल परिवार ने सत्ता में रहते हुए कितने करोड़ रुपये अपनी जेब में डाले।

और पढ़ें :-चन्नी, सिद्धू और कांग्रेसियों को जनता की अदालत में बताना पड़ेगा, क्यों रद्द नहीं किए घातक बिजली खरीद समझौते – भगवंत मान

शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में संधवां ने बादल परिवार को पंजाब में माफिया का संस्थापक करार दिया। उन्होंने कहा कि रेत माफिया से लेकर ड्रग माफिया, परिवहन माफिया, केबल माफिया सबका बादल परिवार के साथ गहरा  संबंध रहा  है। संधवां ने सीएम चन्नी के रिश्तेदारों के घर पर हुई ईडी की रेड को लेकर हरसिमरत कौर के बयान को हास्यपूर्ण बताया और कहा कि कांग्रेस की तरह अकाली दल ने भी सत्ता में रहते हुए  पंजाब की भोली भाली जनता का  टैक्स का पैसा लूटा और अपनी तिजोरियां भरी।

उन्होंने राज्य में हर प्रकार की अवैध गतिविधि के लिए बादल परिवार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि माफिया,ड्रग्स,भ्रष्टाचार और बेअदबी के आरोपों में घिरा बादल परिवार किस आधार पर विरोधियों पार्टियों से सवाल कर रहा है। संधवां ने लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले में चरणजीत सिंह चन्नी के भाई को बचाने के भी आरोप लगाए।

भगवंत मान को रबर स्टैंप वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलतार संधवां ने कहा कि बादल परिवार ने हमारे पंजाब के किसानों और खेती को नरेंद्र मोदी और भाजपा को बेच दिया। उनके परिवार के सदस्य बिक्रम मजीठिया पर नशा तस्करी का आरोप है, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल का नाम बेअदबी और बहिबल कलां पुलिस गोली कांड के आरोप हैं और हरसिमरत कौर बादल भगवंत मान को रबर स्टैंप कहने बात करती हैं, जो अकेले ही संसद में किसानों के मुद्दे  के मुद्दे उठाते आए हैं और पंजाब के लोगों से संबंधित किसी भी अन्य मुद्दे को उठाने से कभी पीछे नहीं हटे।

पंजाब की जनता कांग्रेस, कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवार के भ्रष्टाचार को अच्छे से समझ चुकी है। इसलिए लोगों ने अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का पक्का मन बना ​लिया है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार पंजाब को फिर से भ्रष्टाचार मुक्त और  खुशहाल पंजाब बनाएगी।