मान सरकार का कर्मचारियों के हक में फैसला काबिल-ए-तारीफ, पंजाब का फैसला अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल : आप

जिन कर्मचारियों ने जीवन भर सेवाएं दी, वे सभी पेंशन के हकदार : मलविंदर कंग

मान सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए जिम्मेदारी से काम कर रही, पुरानी पेंशन योजना की बहाली से कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ : कंग

नवंबर में पंजाब के 85% परिवारों के बिजली बिल जीरो मिले, आप सरकार जन हितैषी फैसले ले रही: नील गर्ग

चंडीगढ़, 18 नवंबर :-  

पंजाब कैबिनेट द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने  के फैसले का आम आदमी पार्टी(आप) ने स्वागत किया है। ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पार्टी ने अपना एक और चुनावी वादा पूरा किया है। इस बार पंजाब के कर्मचारी वर्ग के हक में फैसला करके साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के हर वर्ग की सरकार है।

पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग के साथ शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मलविंदर कंग ने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने भाजपा और कांग्रेस की जनविरोधी राजनीति से पीड़ित कर्मचारी वर्ग को बड़ी राहत दी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के 1.26 लाख कर्मचारियों को पहले से ही पुरानी पेंशन योजना के अनुसार पेंशन मिल रही है और शेष 1.75 लाख कर्मचारियों को मान सरकार ने आज  उनका हक दिया है। यह फैसला कर्मचारियों के सम्मान की दृष्टि से भी अहम है। राज्य के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कर्मचारियों को वृद्धावस्था में सहयोग देना सरकार का कर्तव्य है।

कंग ने कहा कि पंजाब सरकार एनपीएस में जमा 16,746 करोड़ रुपये वापस करने के लिए एफआरडीए से अपील करेगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारियों के फंड का पैसा उन पर खर्च किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब के कर्मचारियों का भविष्य हर कीमत पर सुरक्षित किया जाएगा और पंजाब की आप सरकार के इस फैसले से यह साफ हो गया है कि सरकार चाहे तो हर राज्य के कर्मचारियों को उनका हक दिला सकती है।

आप नेता नील गर्ग ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली मान सरकार प्रतिदिन जन हितैषी फैसले ले रही है। इस बार पंजाब में 85 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो आए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ आप सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ के कारण आज हर कोई भ्रष्टाचार करने से डरता है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और आम लोगों का जीवन आसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार ने अपने पहले 8 महीनों में रिकॉर्ड तोड़ नौकरियां दी हैं एवं हजारों कच्चे कर्मचारियों की नौकरी पक्की की। सरकार ने गन्ना किसानों का एमएसपी का बकाया जारी करने समेत किसानों के हित में भी कई बड़े फैसले लिए हैं। आज कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर मान सरकार ने साबित कर दिया कि यह आम लोगों की सरकार है।

और पढ़ें :-  मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रीमंडल द्वारा राज्य में पुरानी पैंशन स्कीम लागू करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी करने के लिए हरी झंडी