मेडिकल कॉलेज मोहाली में फिजियोलॉजी पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

एसएएस नगर, 26 नवंबर, 2023:
डॉ. बीआर अंबेडकर राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान, मोहाली में निदेशक प्रिंसिपल डॉ. भवनीत भारती के मार्गदर्शन में फिजियोलॉजी विभाग द्वारा ‘स्वास्थ्य और बीमारी में व्फिजियोलॉजी महत्व, पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉ. अवनीश कुमार, निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, पंजाब सरकार ने अपने संबोधन में, किसी व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य और खुशहाली पर शारीरिक गतिविधि और व्यायाम के प्रभाव पर रौशनी डाली। फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. सुचेत त्रिगोत्रा ने कहा कि इसकॉन्फ्रेंस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यायाम को बढ़ावा देना है।  पंजाब, गुजरात, राजस्थान, जम्मू और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न संस्थानों के 115 से अधिक प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया और विशेषज्ञों और स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा 12 वैज्ञानिक पत्र प्रस्तुत किए गए।
सम्मेलन ने बुनियादी शरीर क्रिया विज्ञान से लेकर जीवनशैली संबंधी विकारों के नैदानिक प्रबंधन तक व्यायाम और खेल के क्षेत्र में विविध प्रकार की अंतर्दृष्टि और नवीनतम व्यावहारिक ज्ञान के लिए एक मंच प्रदान किया।