भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुंडरी विधानसभा में माता मनसा देवी के मंदिर में लगाई झाड़ू
चंडीगढ़/ कैथल 15 जनवरी 2024
भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सोमवार को भी स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत पुंडरी विधानसभा में स्थित माता मनसा देवी मंदिर में साफ सफाई की और सभी लोगों को अपने तीर्थ स्थलों को साफ और सुंदर बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी का अपनी जिम्मेदारी समझकर ही अपने तीर्थ स्थल और देव स्थलों को स्वच्छ बनाने में अहम जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इससे पहले श्री सैनी ने माता मंदिर में माथा टेका तथा देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। सेना दिवस के अवसर प्रदेश अध्यक्ष ने देश की रक्षा के लिए तत्पर अदम्य साहस,पराक्रम और बलिदान के प्रतीक वीर सैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। यह दिन हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का दिन है। भगवान राम के विराजमान होने से पहले हमें अपने सभी देव स्थानों को भी साफ और सुंदर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि 500 साल के बाद हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सौभाग्य मिला है कि रामलला मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को सभी लोग राम ज्योति भी अवश्य प्रज्ज्वलित करें। श्री सैनी कैथल के ही रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां श्री सैनी ने श्री गुरु गोरखनाथ रामजन्म भूमि भंडारा आयोजन समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले भंडारे के लिए सामग्री को अयोध्या के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

English






