चंडीगढ़, 30 जनवरी 2024
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार की उपाध्यक्षा अंजना पंवार सफाई कर्मचारियों एवं मैनुअल स्केवेंजरो के पुनर्वास के लिए स्वरोजगार योजना की समीक्षा करने व इनके सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक जीवन का अध्ययन करने के लिए 1 फरवरी गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रशासक के सलाहकार (यू .टी. चंडीगढ़), पुलिस महानिदेशक, आयुक्त नगर निगम, निदेशक समाज कल्याण विभाग, निदेशक स्वास्थ्य विभाग, निदेशक शिक्षा विभाग, आयुक्त श्रम विभाग, निदेशक नियोजित शहरी विकास, सचिव हाऊसिंग बोर्ड, सफाई कर्मचारियों से संबंधित बैंको के प्रतिनिधि, प्रबन्ध निदेशक अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड व सफाई कर्मचारियों से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके पश्चात 2 फ़रवरी शुक्रवार को प्रधान सचिव सामाजिक न्याय विभाग (हरियाणा सरकार), प्रधान सचिव शिक्षा विभाग, पुलिस महानिदेशक, आयुक्त शहरी व स्थानीय निकाय निदेशालय, आयुक्त श्रम विभाग, सचिव ग्रामीण विकास विभाग, प्रबंधक हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के साथ हरियाणा राज्य में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के संदर्भ में बैठक करेंगी।
जिला प्रशासन, नगर परिषद व सफाई कर्मचारियों से संबंधित सभी अधिकारियों की उपस्थिति रहने के निर्देश दिए है।
बैठक में सफाई कर्मचारी व सफाई कर्मचारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों को भी उपस्थित रहने को कहा गया हैं।

English






