आचार्य विद्यासागर जी का त्याग और तप सदैव प्रेरित करता रहेगा – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

News Makhani (1)
S. Arjun Singh Grewal

संपूर्ण मानवता के लिये अपूरणीय क्षति

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने जैन धर्म के आध्यात्मिक चेतना के पुंज, संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज को नमन किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य जी का ब्रह्मलीन होना संपूर्ण मानवता के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आचार्य जी का त्याग, तपस्या और तपोबल सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।