वरिष्ठ आई ए एस अफसर के.जे.एस चीमा अकाली दल में शामिल हो गए

चंडीगढ़, 19 मार्च 2026

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पूर्व वरिष्ठ आई ए एस अफसर के.जे.एस चीमा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके व्यापक ज्ञान और बुनियादी अनुभव से पार्टी को बहुत बढ़ावा मिलेगा।के.जे.एस चीमा को अकाली दल में शामिल करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरदार बादल ने कहा कि मूणक से संबंध रखने वाले इस सेवानिवृत्त अफसर का बेहद गौरवशाली करियर रहा है। उन्होने पंजाब कें अन्य प्रशासनिक पदों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल के विशेष प्रमुख सचिव के रूप में 10 सालों तक सेवा की है और साथ ही स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के सचिव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अतिरिक्त प्रमुख सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदां पर रहे हैं।

श्री चीमा का पार्टी में स्वागत करते हुए सरदार बादल ने पंजाब की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी को चुनने के लिए उनका आभार व्यक्त किया, जिसका 105 सालों का सेवा और बलिदान का रिकाॅर्ड है।

इस अवसर पर श्री चीमा ने सरदार बादल को पंजाब के अधिकारों का रक्षक बताया और कहा कि वे इस कोशिश में अकाली दल अध्यक्ष का पूरा समर्थन करेगें। इस अवसर पर श्री चीमा  के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।