कहा कि इस कदम से भारत का नियंत्रण हिंदी भाषी राज्यों के हाथों में चला जाएगा, जिससे संघीय ढ़ांचे को कमजोर होगा
सभी पार्टियों से एकजुट होकर परिसीमन का विरोध करने का आग्रह किया
कहा कि शिरोमणी अकाली दल महिला आरक्षण का पुरजोर समर्थन करता है
चंडीगढ़, 15 अप्रैल 2026
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में लोकसभा सीटों पर परिसीमन के प्रस्तावित कदम की कड़ी निंदा करते हुए जनसंख्या आधारित परिसीमन को ‘‘ पंजाब के खिलाफ भेदभावपूर्ण ’’करार दिया है।
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी परिसीमन का विरोध करने के लिए आॅल पार्टी मीटिंग बुलाने का समर्थन करती है।
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने परिसीमन के कदम को भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा,‘‘ पंजाब हिंदी के मामले में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक है। जनसंख्या आधारित इस परिसीमन का सबसे ज्यादा असर हम पर पड़ेगा। उन्होने कहा कि हरियाणा की सीटों में लगभग 100 फीसदी बढ़ोतरी होगी ,जबकि पंजाब की सीटें बहुत कम रह जाएंगी और लोकसभा में हरियाणा की सीटों की गिनती दोगुनी हो जाएगी। ऐसे में हमारे पास क्या बचेगा? हम पहले से ही व्यवस्थित भेदभाव के शिकार हैं।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि परिसीमन के कदम को जनसंख्या नियंत्रण पर राष्ट्रीय एजेंडे का पालन करने के लिए पंजाब को सजा दी गई है और उन राज्यों का सम्मान किया गया है जिन्होने राष्ट्रीय लक्ष्यों की अवहेलना की है।
सरदार बादल ने जोर देकर इस कदम को देश में पहले से ही कमजोर संघीय ढ़ांचे के लिए झटका करार दिया है। उन्होने कहा,‘‘ यह कदम केवल चार हिंदी भाषी राज्यों-उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान को सौंपने की साजिश है, जिससे लोकसभा में उनकी संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी और उन्हे लोकसभा में 40 फीसदी से अधिक की ताकत दी जा रही है। इस कदम से अन्य सभी राज्य लगभग अप्रासंगिक हो जाएंगें।’’
सरदार बादल ने प्रस्तावित महिला आरक्षण विधेयक के प्रति अपनी पार्टी का समर्थन दोहराते हुए कहा कि यह महान गुरु साहिबान द्वारा हमें दी गई सोच और सिद्धांतों के अनुरूप है। उन्होने कहा,‘‘ अकाली दल महिला आरक्षण का समर्थन करता है, लेकिन हम खतरनाक परिसीमन को छिपाने के लिए इसका उपयोग करने के कदम का विरोध करता है।’’
सरदार बादल ने इसे ‘‘ हमारे संघीय ढ़ांचे के लिए नई चुनौती’’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘ देश की सच्ची संघीय एकता और अखंडता के हित में अकाली दल पंजाब के साथ-साथ देश के संघीय ढ़ांचे पर इस हमले का विरोध करने के लिए पंजाब में सर्वदलीय पहल की अगुवाई करेगा।
अकाली दल अध्यक्ष ने सभी राजीतिक पार्टियों और पंजाब के सभी विचारकों और पंजाब से प्यार करने वालों से लोकतांत्रिक और संघीय अधिकारों पर इस हमले का विरोध करने के पार्टी का समर्थन करने की अपील की है ताकि देश के असली संघीय ढ़ांचे के लिए लड़ने वालों को मजबूत किया जा सके।

English






