रेलवे धमाके की जांच जारी; दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
हरियाणा द्वारा पानी के अपने हिस्से का समझदारी से उपयोग करने के कारण इस साल पानी को लेकर कोई विवाद पैदा नहीं हुआ: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
केंद्र ने अनाज की ढुलाई में तेजी लाई; चावल के सुचारू भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए 290 विशेष रेलगाड़ियां चलाईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2026
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि वे 5 मई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और सात राज्यसभा सदस्यों, जिनमें पंजाब के 6 सदस्य भी शामिल हैं, द्वारा गैरकानूनी तरीके से पार्टी बदलने का मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जनता के जनादेश के साथ विश्वासघात के समान हैं।
उन्होंने आगे कहा, “जो लोग इस दल-बदल को आजकल का चलन या परंपरा बता रहे हैं, वे जनता के जनादेश के प्रति इस गंभीर उपेक्षा को जायज ठहरा रहे हैं। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और ऐसा लगता है, इस तरह की बयानबाजी करने वाले लोग अपनी वफादारी बदलने की तैयारी कर रहे हैं।”
बजट और हर बिल का सुचारू रूप से पास होना विधानसभा में हमारे बहुमत को साबित करता है; आलोचकों को पहले केंद्र की अधूरी गारंटियों पर देना चाहिए जवाब: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पंजाब सरकार रेलवे ट्रैक धमाके की घटना में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के साथ निरंतर तालमेल में: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
हाल ही में रेलवे ट्रैक धमाके की घटना पर एक सवाल के जवाब में, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार, केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने जोर देकर कहा, “आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और इस अपराध में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
पानी के बंटवारे के मुद्दे पर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा ने इस साल अपने हिस्से के पानी का अधिक समझदारी से उपयोग किया है, जिससे विवादों से बचाव रहा है।
केंद्र ने अनाज की उठाई को तेज किया; चावल के भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए 290 विशेष रेलगाड़ियां लगाईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री से मुलाकात के बाद, पंजाब से अनाज की उठाई को तेज कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य से अनाज की ढुलाई के लिए 290 विशेष रेलगाड़ियां इस कार्य में लगाई गई हैं, जिससे चावल की फसल के लिए उचित भंडारण सुनिश्चित होगा।”

English






