बलियावाल की अगुवाई में हल्का साहनेवाल के 25 गांवों के सरपंचों सहित 50 गांवों के प्रमुख लोगों ने अवैध माइनिंग के खिलाफ डी.सी. को सौंपा ज्ञापन!

डी.सी. ने 7 दिनों में कार्रवाई का दिया भरोसा, नहीं हुई कार्रवाई तो पक्का धरना देंगे – बलियावाल
लुधियाना, 6 मई 2026
हल्का साहनेवाल के अंतर्गत सतलुज नदी के किनारे लगातार हो रही अवैध माइनिंग के खिलाफ आज 25 गांवों के सरपंचों सहित 50 गांवों के लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल की अगुवाई में 50 गांवों के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन से मिला और माइनिंग बंद करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
इस संबंध में बातचीत करते हुए भाजपा पंजाब के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि माइनिंग माफिया द्वारा सतलुज नदी पर पोकलैन मशीनों की मदद से 100-100 फुट गहरे गड्ढे खोदे जा चुके हैं। सरकार द्वारा पोकलैन मशीनों पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
बलियावाल ने बताया कि सतलुज नदी के पास स्थित गांव सस्राली कॉलोनी, जहां पिछले साल बाढ़ के कारण बांध टूट गया था, वहां से 500 मीटर के दायरे में माइनिंग की जा रही है। पिछले वर्ष सतलुज में आई भीषण बाढ़ से कई गांव तबाह हो गए थे, इसके बावजूद अवैध माइनिंग का काम लगातार जारी है। गांववासियों द्वारा बार-बार रोकने के बावजूद यह काम धड़ल्ले से चल रहा है, जिसके संबंध में डिप्टी कमिश्नर को शिकायत दी गई है।
उन्होंने कहा कि डी.सी. ने 7 दिनों के भीतर इस माइनिंग पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर उनके साथ सर्कल प्रधान सूरज पोर्चा, संदीप ठाकुर, हीरा सिंह (सरपंच, चूहड़वाल), जसविंदर सिंह (ब्लॉक समिति सदस्य, जमालपुर लेली), हरजिंदर सिंह (सरपंच, साधू सिंह नगर), अवतार सिंह (सरपंच, कनीजा), कुलदीप सिंह (सरपंच, सीड़ा), तरलोचन सिंह (सरपंच, बजड़ां), जसप्रीत सिंह (सरपंच, ढेरी), सुखवीर सिंह (सरपंच, सुजातवाला), अलका (सरपंच, हरकृष्ण विहार), जसवीर कौर (सरपंच, माछियां कलां), परमजीत कौर (सरपंच, सतोवाल), कर्म सिंह (सरपंच, सस्राली कॉलोनी), हरपाल सिंह (सरपंच, जगीरपुर), कमल चंद (सरपंच, मांगट), राज कुमार (सरपंच, दशमेश कॉलोनी), सोनी (सरपंच, रावत), कुलजीत कौर (सरपंच, नूरवाला), रानी कौर (सरपंच, गौतम कॉलोनी), बिंदू (सरपंच, सुरजीत कॉलोनी), गुरप्रीत सिंह (सरपंच, ख्वाजके), हरदीप कौर (सरपंच, नामदेव कॉलोनी), राजनदीप कौर (सरपंच, जमालपुर लेली) सहित अन्य सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य उपस्थित