भगवंत मान ने अपने पुराने सहयोगी जगमन समरा के खाते की क्लोनिंग कर फिर से जालसाजी की: शिरोमणी अकाली दल

दावा  किया कि जो वीडियो आज प्रेस कांफ्रेंस में जारी की गई वह समरा के मूल अकाउंट में नही हैः सरदार परमबंस सिंह रोमाणा

 

चंडीगढ़/25 जून 2026

शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं को क्लीन चिट देने के लिए अपने पुराने सहयोगी जगमन समरा के अकाउंट की क्लोनिंग करके उसमें एक नकली वीडियो डालकर फिर से जालसाजी का सहारा लिया।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार परमबंस सिंह रोमाणा ने जगमन समरा का असली टिक टाॅक अकाउंट और इसी तरह का एक क्लोन अकाउंट पेश किया, जिसमें समरा का एक फर्जी वीडियो था, जिसके हाथ में भगवंत मान का मुखौटा था। उन्होने कहा,‘‘ समरा के असली अकाउंट में यह वीडियो नही है, जिससे साबित होता कि मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय की सर्वोच्च सीट का खंडन करनेे के लिए एक फर्जी वीडियो का सहारा लेकर एक और घोर पाप किया है।’’

सरदार परमबंस रोमाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री यह स्वीकार करने के बजाय कि उन्होने गुरु साहिबान के खिलाफ घोर बेअदबी की है और इसके लिए माफी मांगने के बजाय अपने अपराध को छिपाने के लिए एक के बाद एक झूठ का सहारा ले रहे हैं। यह कहते हुए कि सिख संगत सब देख रही हैै, अकाली नेता ने कहा,‘‘ लोग सरेआम पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री हर दिन अपना रूख क्यों बदल रहे हैं। सबसे पहले उन्होने जिस वीडियो में उन्होने गुरु साहिबान की बेअदबी की, वह आर्टिफिशयल इंटेलिजेंश द्वारा तैयार करवाया गया था।  जब श्री अकाली तख्त साहिब द्वारा देश की उच्चतम लेबोरेटरियों से ली गई रिपोर्टों ने इसे गलत साबित कर दिया तो मुख्यमंत्री ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह वीडियो एआई जनरेटिड नही था, बल्कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नही हैं।’’

मुख्यमंत्री  से पूछा कि उन्होने चंडीगढ़ स्थित सीएफएसएल से वीडियो की जांच क्यों नही करवाई और उन्होने गुड़गांव से अपने पक्ष में नकली रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम क्यों भेजी?  अकाली नेता ने कहा,‘‘ अब यह साजिशें बेनकाब हो गई तो मुख्यमंत्री ने एक नई थ्योरी पेश कर रहे हैं। यह सिद्धांत देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई कि गुरु साहिब की बेअदबी करते हुए दिखाई जाने वाली वीडियो  में मुखौटे का इस्तेमाल किया गया है।’’

सरदार रोमाणा ने मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए उनसे पूछा कि उन्होने आज अपनी प्रेस कांफ्रेंस में गुड़गांव की रिपोर्टों का बचाव क्यों किया? उन्होने कहा ,‘‘ गुड़गांव की रिपोर्टों में चेहरे की पहचान की जांच करने की बात कही गई है। अगर भगवंत मान के दावे के अनुसार वीडियो में मास्क का इस्तेमाल किया गया है तो गुड़गावं की लेबोरेटरी ने पहले इस बारे में क्यों नही बताया और उन्होने ऐसा क्यो किया ?

अकाली नेता ने जोर देकर कहा कि शिरोमणी अकाली दल मुख्यमंत्री का पर्दाफाश करना जारी रखेगा क्योंकि उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में पूरा विश्वास है और वह जानते हैं कि सिख समुदाय की सर्वोच्च सीट से टकराव करने वाले ने हमेशा धूल ही चाटी है।