हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि राज्य के किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लॉकडाउन के बाद उनके बकाया गेहूं की खरीद की जाएगी

चंडीगढ़, 7 मई- हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि राज्य के किसानों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लॉकडाउन के बाद उनके बकाया गेहूं की खरीद की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री यह जानकारी आज अपने हिसार दौरे के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में 6 लाख मिट्रिक टन ज्यादा गेंहू की खरीद की गई है। उन्हें रिपोर्ट मिली है कि सिरसा, जींद, फतेहाबाद व हिसार जिला में अभी भी काफी किसानों के पास बिक्री के लिए गेंहू है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लॉकडाउन के बाद उन किसानों से अतिरिक्त गेहूं खरीद का कार्य किया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि यह पहली बार हुआ है,जब प्रदेश में 82 प्रतिशत किसानों से गेंहू खरीद के बाद काफी कम समय में उनके खातों में पैसा दे दिया गया है, शेष किसानों की राशि की अदायगी भी जल्द ही कर दी जाएगी।
उपमुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में उद्योगों के संचालन पर कहा कि अभी तक उद्योगों के चलने में कोई दिक्कत नहीं आ रही, इसलिए श्रमिकों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि उद्योगों की कोई मदद करने की आवश्यकता हुई तो इस बारे में भी साकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।
क्रमांक-2021
जंगबीर सिंहचंडीगढ़, 7 मई -उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों व ऑक्सीजन बनाने वाले उद्योगों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे स्थानों पर बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की रूकावट तथा समस्या आने की स्थिति में तत्काल आपूर्ति बहाली के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। ये कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।
उन्होंने बताया कि निगम द्वारा कोविड-19 के इस काल के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रो, मैडिकल कॉलेज, अस्पतालों, डिस्पैंसरियों, मैडिकल ऑक्सीजन निर्माण से सम्बंधित औद्योगिक इकाइयों, क्वारंटीन सैंटर और अन्य चिकित्सा संस्थानों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे स्थानों पर बिजली आपूर्ति में कोई भी समस्या होने पर  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के हैल्पलाइन नम्बर 1912/18001801550 पर सम्पर्क किया जा सकता है।