होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे प्रत्येक जिले के जरूरतमंद मरीजों को उनके घरद्वार पर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने की मुख्यमंत्री द्वारा अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके लिए ऐसे सभी मरीज www.oxygenhry.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। 9 मई से शुरू हुई इस पहल के तहत इस पोर्टल पर अब तक 374 समाजसेवी संस्थाओं का घरद्वार पर ऑक्सीजन सिलैण्डर की सप्लाई के लिए पंजीकरण हो चुका है। पोर्टल पर कुल 14,678 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 8,979 आवेदकों के घर ऑक्सीजन सिलैण्डर पहुंचाया जा चुका है तथा 389 आवेदकों के घर शीघ्र ही ऑक्सीजन सिलैण्डर पहुंचा दिया जाएगा।

English






