भाजपा ने सभी 306 मंडलों के कार्यकर्ताओं ने लिया योग शिविरों में हिस्सा
– कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया योग दिवस
चंडीगढ़, 21 जून 2021
सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 1800 स्थानों पर योग शिविर लगाकर लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का सन्देश दिया l कोरोना महामारी कोदेखते हुए अबकी बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योग फॉर वेलनेस के थीम पर मनाया जा रहा है l भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी 306 मंडलों समेत अलग अलग 18 सौ स्थानों पर योग शिविर लगाए जिसमे भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने अपने अपने स्थानों पर शिविरों में हिस्सा लिया l योग शिविरों में भाजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, पार्टी से जुड़े सभी केन्द्रीय मंत्री, सांसद,विधायक और जिला अध्यक्षों समेत सभी प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे l भाजपा कार्यकर्ताओं ने इन शिविरों में विशेषरूप से कोरोना के संक्रमण से जुड़े सभी प्रोटोकॉलों का पालन किया गया l
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अम्बाला के धनाना गाँव में योग शिविर में भाग लेते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया ने योग की क्षमता को पहचानते हुए इसे अपनाया है l यूएनओ द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाने को मान्यता दी है l उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया कोरोना के संकट से गुजर रही है ऐसे में भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग योग और आयुर्वेद ने ही मानवता को सहारा दिया है l महामारी से मुकाबला करने और शरीर की प्रति रोधक क्षमता के निर्माण में में योग को ही एकमात्र साधन के रूप में देखा जा रहा है l देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया के लिए अति सुलभ करने को लेकर यूएनओ और डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब पूरी दुनिया के लोग एम-योगा नाम की ऐप के माध्यम से योग की विधाओं का लाभ ले सकेंगे l इस ऐप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई विडियोज दुनिया की अलग अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण लोगों में आए मानसिक तनाव और नकारात्मकता को दूर करने के लिए योग से अच्छा साधन नहीं हो सकता इसलिए सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए l
बॉक्स :-
इन स्थानों पर लिया दिग्गजों ने योग शिविरों में हिस्सा
योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकारी कार्यक्रमों के अतिरिक्त भी प्रदेश में अलग अलग स्थनों पर योग शिविरों में भाग लेकर योग के लाभ और अभ्यास से जुडी बातों की जानकारी लोगों को दी l भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अम्बाला में योग शिविर में हिस्सा लेते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया l इसी तरह अम्बाला कैंट में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, पंचकूला में केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, यमुनानगर में शिक्षा मंत्री कवरपाल और विधायक घनश्याम दास, कुरुक्षेत्र में सांसद नायब सैनी, भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन सैनी लडवा में, विधायक सुभाष सुधा पुरुषोत्तम पुरा में, भिवानी में कृषि मंत्री जे पी दलाल, फरीदाबाद में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, रोहतक में सांसद डॉ अरविन्द शर्मा, सिरसा में भाजपा प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र आर्य, फतेहाबाद में विधायक लक्षमण नापा, टोहाना में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, हिसार में डॉ कमल गुप्ता, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, महेंद्रगढ़ में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा,अटेली में विधायक सीताराम,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव,जौफाल में पूर्व चेयरमैन गोविन्द भारद्वाज, दादरी में बबीता फौगाट, पानीपत में सांसद संजय भाटिया और विधायक प्रमोद विज, पानीपत ग्रामीण में विधायक महिपाल ढांडा, कैथल में महिला विकास मंत्री कमलेश ढांडा समेत सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने भी अलग अलग स्थानों पर योग शिविरों में भाग लिया l

English






