ड्रोन सर्वे और आईटी प्रोजे€ट को लेकर यूडीएच सलाहकार ने ली बैठक

news makahni
news makhani

जयपुर, 24 जून। सलाहकार नगरीय विकास विभाग श्री जी.एस. संधु की अध्यक्षता में ड्रोन सर्वे और आईटी प्रोजे€ट पर विचार विमर्श के लिए गुरूवार को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग श्री कुंजी लाल मीणा और जेडीए आयुक्त श्री गौरव गोयल सहित उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व में राज्य में करीब 53 शहरों का ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। बैठक में ड्रोन सर्र्वे की सफलता के लिए कई सुझाव दिये गये जिससे सर्वे में कोई बाधा नही आये। प्रस्तावित ड्रोन सर्वे और आईटी प्रोजे€ट के संबध में त्वरित निर्णय के लिए श्री आर के विजयवर्गीय, मुख्य नगर नियोजक राजस्थान की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया । उ€त कमेटी प्रोजे€ट बाब्त गहन अध्ययन कर 28 जून तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तत्पश्चात कमेटी की राय पर विचार-विमर्श कर प्रोजे€ट बाबत निर्यण लिया जावेगा।

 

—-