बल्लभगढ़ के नागरिक अस्पताल से आज सुबह पल्स पोलियो अभियान की  शुरूआत की- श्री मूलचन्द शर्मा

Mr. Moolchand Sharma
Mr. Moolchand Sharma

चंडीगढ़, 27 जून,2021-

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने बल्लभगढ़ के नागरिक अस्पताल से आज सुबह पल्स पोलियो अभियान की  शुरूआत की।

उन्होंने बताया कि बल्लबगढ शहर में 8 बूथ बनाये गए हैं । यह अभियान तीन दिन तक चलेगा।  मंत्री ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पोलियो बीमारी को जड़मूल को खत्म करने के लिए यह अभियान चला रही है।
इस अवसर  पर अस्पताल के एसएमओ डॉ टीसी गिड़वाल, डॉ मान सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।