कोरोना पॉजिटिव हुए सभी विधायकों, मंत्रियों व अफसरों का सरकारी अस्पतालों में हो इलाज – हरपाल सिंह चीमा

harpal Singh Cheema, LoP Punjab

-खुद मारूथल बनते जा रहे पंजाब के पास नहीं है एक भी बूंद फालतू पानी
-‘आप’ ने एसवाईएल को रीपेरियन कानून और पंजाब विरोधी प्रोजैक्ट दिया करार

चंडीगढ़, 18 अगस्त 2020
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने आम लोगों की तरह कोरोना की चपेट में आ रहे प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और उच्च-आधिकारियों को आम लोगों की तरह सरकारी अस्पतालों और कोरोना केयर सेंटरों में ही इलाज करवाने के बारे में विशेष दिशा-निर्देश जारी करने की मांग रखी। इस के साथ ही सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा, ‘‘एसवाईएल के लिए बादल परिवार और राजा अमरिन्दर सिंह समेत पंजाब पर राज करती आ रही कांग्रेस, अकाली दल (बादल) और भाजपा जैसी रिवायती पार्टियां एक-दूसरे से बढ़ कर जिम्मेदार हैं। जिन्होंने खुद ही एसवाईएल का ‘जिन’ पंजाब में छोड़ा और हर चुनाव में इस मुद्दे पर जमकर सियासत की।’’
पार्टी हैडक्वाटर से जारी बयान व मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कोरोना पॉजिटिव हुए मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, नाजर सिंह मानशाहिया और रोजी बरकन्दी समेत आईएएस, आईपीएस अफसरों समेत हर वीआईपी का इलाज सरकारी अस्पतालों में ही अनिवार्य किया जाए, क्योंकि इसके साथ आम लोगों का सरकारी सेहत सेवाओं में यकीन बढ़ेगा और मंत्रियों, विधायकों और अफसरों को भी सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के साथ निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की वास्तविकता के बारे में पता लगेगा।
चीमा ने कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव हुए सभी साथी विधायकों, मंत्रियों, अफसरों समेत समूह देश निवासियों की जल्दी तंदरुस्ती की कामना करते हैं, परंतु सरकार चला रहे लोगों का इलाज भी वहीं ही होना अनिवार्य है, जहां आम आदमी को धक्के के साथ उठा कर किया जा रहा है।
चीमा ने कहा, ‘‘यह बात आम लोगों का सरकारी सेहत सेवाओं से विश्वास उठाती है कि मंत्री, विधायक या अफ़सर अपने घरों या प्राईवेट अस्पतालों में इलाज कराने परंतु आम लोगों को बदहाल कोरोना केयर सेंटरों में ताड़ दिया जाये, जहाँ न सफ़ाई, न पीने योग्य पानी और खाना, न दवा और न ही ज़रुरी डाक्टर होने।
चीमा ने मानसा में किसान और अमृसर में घटी आत्म हत्याओं की घटनाओं के लिए सरकारी निजाम को जिम्मेदार ठहराते हुए इन मामले की हाई कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग की।
एसवाईऐल के मुद्दे पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के पानियों की अंधी लूट, दरियाई और धरती के निचले स्तर पर पानियों में लगातार हुई कमी के कारण आज पंजाब खुद मारूथल बनता जा रहा है। इस लिए पंजाब के पास किसी अन्य प्रदेश को देने के लिए एक भी बूंद भी फालतू पानी नहीं।
चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर डट कर पंजाब के हितों की चौकीदारी करेगी।