
हालात में सुधार के बावजूद कैदी तथा हवालाती परिवारों से मुलाकात से वंचित: डॉ. दलजीत सिंह चीमा
चंडीगढ़ 03 मार्च 2022
शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब के मुख्य सचिव से कहा है कि राज्य में कोरोना हालात में सुधार को देखते हुए जेलों में बंद कैदियों तथा हवालातियों की उनके परिवारों से मुलाकात के लिए नियमों में छूट देकर मुलाकात की आज्ञा देने की अपील की है।
और पढ़ें :-मोदी सरकार का सीधा हमला है बांधों से पुलिस और चंडीगढ़ से पंजाब के कर्मचारियों को बाहर करना: भगवंत मान
मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में पूर्व शिक्षा मंत्री तथा शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि अकाली दल उनके ध्यान में लाना चाहता है कि पिछले लंबे समय से कोरोना की महामारी के दौरान कैदियों/हवालातियों के पारिवारिक मैंबरों के साथ मुलाकात करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि इन हिदायतों के लागू होने के कारण कई कैदी /हवालाती साल भर से ज्यादा समय से अपने पारिवारिक मैंबरों के साथ मुलाकात नही कर सके। उन्होने कहा कि इससे जहां दुख-सुख के समय पारिवारिक मैंबरों को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा, वहीं कैदी /हवालाती भी मानसिक तनाव तथा उदासी में अपने दिन काटने को मजबूर हैं।
डॉ. चीमा ने कहा कि यह उनके प्राथमिक अधिकारों का घोर उल्लंघन है। उन्होने कहा कि अब कोरोना महामारी की स्थिति में बहुत सुधार हो चुका है तथा पंजाब में तकरीबन सभी संस्थान पूरे सार्मथ्य से काम कर रहे हैं तथा अभी पंजाब विधानसभा के चुनावों में बड़ी गिनती में सार्वजनिक सभाएं भी हो चुकी हैं तो ऐसे समय यह जरूरी बन जाता है कि जेल विभाग द्वारा कैदियों/हवालातियों की मुलाकात संबंधी दोबारा समीक्षा की जाए तथा पहले की तरह सभी को अपने पारिवारिक सदस्यों/रिश्तेदारों आदि से मुलाकात करने की इजाजत दी जाए। उन्होने कहा कि इससे हजारों की गिनती में विभिन्न जेलों में बंद कैदियों/हवालातियों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों को भारी राहत मिलेगी तथा उनका मानसिक तनाव कम होगा।
उन्होने आशा प्रकट की कि मानवीय अधिकारों से संबंधित इस महत्वपूर्ण मुददे की ओर ध्यान देकर तुरंत आवश्यक निर्देश जारी करके कैदियों/हवालातियों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ इंसाफ किया जाएगा।

English





