
दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए: डॉ. चीमा
चंडीगढ़/27जनवरी 2022
शिरोमणी अकाली दल ने इसके हलका अमृतसर पूर्वी तथा हलका मजीठा के उम्मीदवार स. बिक्रम सिंह मजीठिया के आवास पर पंजाब पुलिस द्वारा गैर कानूनी छापों तथा गैर कानूनी तलाशी की शिकायत चुनाव आयोग से की है।
आज इसकी शिकायत पार्टी के प्रवक्ता तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने चीफ इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के नाम तथा राज्य के चुनाव अफसर डॉ. एस करूणा राजू को सौंपी।
और पढ़े :-सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा डी.जी.पी चटटोपध्याय को गिरफ्तार करने की मांग
शिकायत में डॉ. चीमा ने बताया कि 24 जनवरी 2022 को डॉयरेक्टर बी ओ आई बी. चंदर शेखर के आदेशों से पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ तथा अमृतसर में स. बिक्रम सिंह मजीठिया के आवास पर कई बार गैर कानूनी छापेमारी की तथा उनके पारिवारिक सदस्यों तथा कोरोना पीड़ित पत्नी तथा 8 साल के बेटे को भी तंग परेशान किया। इस छापेमारी की वीडियो भी शिकायत के साथ सलंग्न की गई है।
डॉ. चीमा ने कहा कि पंजाब पुलिस की यह कार्रवाई माननीय पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 10 जनवरी 2022 को स. बिक्रम सिंह मजीठिया को दी अंतरिम राहत तथा 24.1.2022 के आदेशों , जब जमानत की अर्जी का निपटारा किया गया तथा दिए अदालती आदेशों की घोर उल्लंघना है।24 जनवरी को अदालत ने स. मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए समय देकर गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। अदालत द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने के लिए समय देकर गिरफ्तारी पर रोक जारी रखने का आदेश पंजाब द्वारा पेश हुए वरिष्ठ वकील श्री पी चिंदबरम, पंजाब के एडवोकेट जनरल श्री डी एस पटवालीया ने वरिष्ठ डी ए जी श्री गौरव गर्ग धूरीवाला की मौजूदगी में जारी किया गया था। यह बात अखबारों में प्रमुख तौर पर छापी गई थी।
इसके बावजूद पंजाब पुलिस ने अदालत के अंतरिम आदेशों का इंतजार किए बिना तथा मुख्यमंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी तथा गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जो अपने चहेते अफसर बी चंद्र शेखर द्वारा गैर कानूनी तरीके से काम कर रहे हैं, के राजनीतिक दवाब में गैर कानूनी छापेमारी की। शिकायत में बताया गया है कि बी चंद्र शेखर को मौजूदा चुनाव संहिता लागू होने से पहले दी गई थी। शिकायत में बताया गया है कि पंजाब पुलिस ने सत्ताधारी पार्टी की राजनीतिक बदलाखोरी की नीति के अनुसार स. बिक्रम सिंह मजीठिया के घर छापा मारा , जिसका एकमात्र मकसद उन्हे पंजाब विधानसभाा 2022 के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकना था।
डॉ. चीमा ने चुनाव आयोग को बताया कि स. मजीठिया इस बार अपने हलके मजीठा के अलावा अमृतसर पूर्वी हलके से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं ।पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई चुनाव आयोग तथा पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।
अकाली दल ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि पंजाब पुलिस बी ओ आई द्वारा अपने राजनीतिक आकाओं के संरक्षण से एक व्यक्ति के मौलिक अधिकारों पर डाका मारने के गंभीर आरोप को देखते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाइ की जाए। यह राज्य में आगामी चुनावों को निष्पक्ष तथा स्वंतत्र करवाने के लिए गंभीर खतरा है। पार्टी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाइ की मांग की है।

English





