हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए सड़क हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिजनों के साथ

चंडीगढ़, 4 जुलाई – हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की सैंज घाटी में हुए सड़क हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कई लोगों की दुखदः मृत्यु के समाचार से मन विचलित हो उठा। दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह कुल्लू जिले की सैंज घाटी में एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। इस बस में कई लोग सवार थे, जिसमें से कुछ की मृत्यु हो गई जबकि जबकि कुछ घायल हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने घायलों के शीघ्र अति शीघ्र ठीक होने की भी कामना की है।

 

और पढ़ें :- हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में 8 नई डिस्पेंसरी जल्द ही खुलने जा रही हैं ताकि लोगों को अपने घरों के नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके