हरियाणा सरकार गांवों में शहरों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही

चण्डीगढ, 17 अप्रैल- प्रदेश के सहकारिता मंत्री ने डा. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार गांवों में शहरों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास हो सके।

आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में रेवाडी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि  ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए मॉडल संस्कृति स्कूल अपग्रेड किए जा रहे हैं तथा छोटे बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्ले वे स्कूलों में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चो को शिक्षा उपलब्ध करवाने पर बल दिया जा रहा है ताकि अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़े।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल नीति में बदलाव करने का निर्णय लिया है कि खेल कोटे के तहत सरकारी सेवा में आने वाले खिलाड़ी प्रदेश के लिए खेलते रहें और बाद में नई खेल प्रतिभाओं को तराशने में अपनी अहम भूमिका भी निभाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तन का कार्य किया है। प्रदेश में अब विकास परिवर्तन तो नजर आने लगा है और व्यवस्था परिवर्तन भी के भी सार्थक परिणाम शीघ्र ही दिखाई देंगे।

हर वर्ग के उत्थान में बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय

         सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने रविवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव हरचंदपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सकारात्मक विचारों के साथ हर वर्ग के उत्थान में अपनी भागीदारी निभाते हुए जनसेवा को समर्पित अपना जीवन लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सरकार निंरतर बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर सही मायनों में अमल करते हुए आगे बढ रहे हैं। सर्व समाज की जरूरतमंदों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने युवा शक्ति को डा. अंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो व संघर्ष करो के तीन मूल मंत्रों को अपने -अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में आगे बढने का आह्वान किया। उन्होंने अंबेडकर पार्क के लिए 5 लाख रुपए सहयोग देने और 24 अप्रैल को पानीपत में आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया।

 

और पढ़ें :-
पानीपत में राज्यस्तरीय प्रकाश पर्व में हर गांव-वार्ड से पहुंचेंगे नागरिक- कमलेश ढांडा