
कहा कि रैली से सत्ता परिवर्तन की शुरूआत करेगी और शिअद-बसपा गठबंधन सरकार के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी
मुख्य पंडाल 40 एकड़ जमीन में बनाया गया
चंडीगढ़/13दिसंबर 2021
शिरोमणी अकाली दल की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही ऐतिहासिक रैली में दो लाख से अधिक लोगों का जमावड़ा देखने को मिलेगा और इससे पंजाब में चौतरफा विकास और शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द्र के साथ साथ सत्ता में बदलाव का मार्ग प्रशस्त होगा।
और पढ़ें :-विजीलैंस ने 20,000 रुपए की रिश्वत लेता एस.डी.एम का रीडर रंगे हाथों दबोचा
अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल, जो व्यक्तिगत रूप से अति महत्वपूर्ण रैली की तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं , ने कहा कि ‘‘मानवता का सागर कल मोगा में उतरेगा, जिससे भ्रष्ट, घोटाले से ग्रस्त कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी, जिसने हर वर्ग को धोखा दिया है तथा समाज के लोगों से किए गए वादों से मुकर गई हैं। उन्होने कहा कि लोगों के विचार इस बारे में बेहद स्पष्ट हैं।‘‘ वे एक उत्तरदायी सरकार चाहते हैं, जो साम्प्रदायिक सदभाव और कानून को सुनिश्चित करने के अलावा समाज के सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चले। यही कारण है कि लोगों ने शिअद-बसपा गठबंधन को सत्ता में लाने का फैसला किया है’’।
रैली की तैयारियों की जानकारी देते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पूरी रैली 100 एकड़ जमीन पर होगी,जिसमें मुख्य पंडाल लगभग 40 एकड़ का है। उन्होने कहा कि ‘लंगर ’और ‘कार पार्किंग’ के लिए आवंटित स्थान के अलावा आज रैली स्थल पर पहुंचे 10हजार कार्यकर्ताओं के सोने के लिए ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होने कहा कि ‘‘ दो बड़े लंगर पहले ही चलने शुरू हो गए हैं, और कल सुबह तक अन्य छह लंगर शुरू हो जाएंगें’’।
सरदार बादल ने कहा कि रैली स्थल पर फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें पार्टी के इतिहास के साथ साथ ‘‘मोर्चों’और गरीबों और दलितों के हित में किए गए लोगों के कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया है।
रैली को शिरोमणी अकाली दल के सरंक्षक सरदार परकाश सिंह बादल ,पार्टी अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा संबोधित करेंगें।

English





