सत्ता के भूखे अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा का नामांकन चाहते हैं: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

चंडीगढ़, 26 फरवरी 2025

पूर्व मंत्री एवं शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा है कि सत्ता के भूखे आम आदमी पार्टी कें संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा की टिकट मांग रहे हैं और यही वजह है कि पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद संजीव अरोड़ा को उनके लिए राज्यसभा की सीट खाली करने के लिए मजबूर किया है।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मौजूदा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है, ताकि केजरीवाल का राज्यसभा में आने का रास्ता साफ हो सके। उन्होने कहा कि आप पार्टी की योजना संजीव अरोड़ा को विधानसभा में निर्वाचित कराने के लिए सरकारी ताकत का इस्तेमाल करने की है ताकि राज्य में राज्यसभा की एक सीट खाली हो जाए। उन्होने कहा कि केजरीवाल दोहरा लाभ हासिल करना चाहते हैं, जिसमें राष्ट्र की राजधानी में उनके नाम पर सरकारी बंगला और सांसद के भत्ते और उस पद की ताकत का इस्तेमाल करना चाहते हैं।’’

वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि पिछले तीन सालों के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने दिल्ली आलाकमान  के सामने पूरी तरह से समर्पण कर दिया है। उन्होने कहा कि पहले  आम आदमी पार्टी का प्रचार करने और केजरीवाल के फॅलाप माॅडल का प्रचार करने क पंजाब का खजाना लूटा गया और अब आप संयोजक पंजाब से राज्यसभा के लिए नामांकन मांग रहे हैं।

सरदार मजीठिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि वह यह कतई न भूलें कि पंजाब के लोगों ने उन्हे पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए राज्य का जनादेश दिया था, न कि अपने दिल्ली के आकाओं की सेवा के लिए दिया था। उन्होने कहा कि पंजाबी अब 2022 की अपनी ऐतिहासिक गलती को सुधारने के लिए बेसब्री से 2027 का इंतजार कर रहे हैं, जिसका अब उन्हे पछतावा हो रहा है।  उन्होने कहा कि भगवंत मान को यह भी याद रखना चाहिए कि उन्हे अपनी सभी गलतियों की कीमत चुकानी पड़ेगी और राज्य की भलाई के खिलाफ लिए गए हर फैसले का जवाब पंजाबियों को देना होगा।