शिक्षा सचिव की तरफ से अध्यापकों द्वारा कोविड -19 महामारी संबंधी जागरूकता पैदा करने के लिए निभाई जा रही भूमिका पर संतोष और खुशी प्रकट

मिशन फतह –
कृष्ण कुमार द्वारा शिक्षा के अमलों में सुधार के लिए बडी ग्रुपों का गठन
चंडीगढ़, 9 जुलाई:
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री कृष्ण कुमार ने अध्यापकों द्वारा कोविड -19 महामारी के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए निभाई जा रही भूमिका पर संतोष और खुशी प्रकट करते हुए इस मुहिम में और भी तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना संबंधी जगरूकता में और तेज़ी और शिक्षा में सुधार करने के लिए बडी ग्रुप का भी गठन किया है।
इसकी जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा सचिव श्री कृष्ण कुमार ने अध्यापकों के साथ ऑनलाईन वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब सरकार की ‘मिशन फतह’ अधीन कोरोना के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के लिए उनकी तरफ से निभाई जा रही भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ‘मिशन फतह’ में शिक्षा विभाग की तरफ से कोविड -19 के संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सावधानियों सम्बन्धी पंजाब सरकार की वीडीयोज़ और पोस्टरों के द्वारा जारी संदेशों को विद्यार्थियों और उनके माता-पिता तक पहुँचाया गया और शिक्षा विभाग की वेबसाइटों पर मिशन फतह के लोगो लगाए गए। स्कूलों में पढ़ते बच्चों के माता-पिता को अपने मोबाइल पर कौवा ऐप डाउनलोड करने के लिए भी शिक्षा विभाग द्वारा प्रेरित किया गया। अध्यापकों और अधिकारियों ने इस बीमारी संबंधी संवेदनशीलता पैदा करने के लिए ‘प्रण’ मुहिम भी आरंभ की जिसके अधीन बीमारी से बचने के लिए लोगों को सरकरी हिदायतों का पालन करने के लिए ‘प्रण’ दिलाया। स्कूलों के अध्यापकों और विद्यार्थियों की तरफ से पोस्टर और स्कैच बनाकर भी कोरोना की महामारी की गंभीरता संबंधी जागरूकता पैदा की गई है। अब शिक्षा विभाग ने मिशन फतह अधीन कारों और अन्य वाहनों में टाँगने के लिए ‘फट्टियाँ’ बनाकर बाँटने का फ़ैसला किया है और यह फट्टियां मुफ़्त में बाँटी जा रही हैं।
अध्यापकों को इस कार्य में और प्रोत्साहन देते हुए श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में दाखि़ले बढ़ाने, विद्यार्थियों की गुणात्मक शिक्षा के लिए अलग से प्रयास करें और कोविड सम्बन्धी अच्छा प्रदर्शन करने वाले अध्यापकों का सम्मान किया जा रहा है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। अध्यापकों की विभाग से संबंधित समस्याओं का हल पहल के आधार पर किया जायेगा।

इस दौरान शिक्षा सचिव ने कहा कि विभाग की तरफ से अलग अलग जिलों के बडी ग्रुप बनाऐ गए हैं। इन ग्रुप के मैंबर शिक्षा सम्बन्धी अपने जिलों में किये कार्यों को दूसरे जिलों के समकक्ष अधिकारियों और स्कूल मुखियों के साथ साझा करेंगे और शिक्षा के विकास के लिए बढिय़ा अभ्यास को एक -दूसरे जिले अपने अपने स्कूलों में भी विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए अमल में लाएंगे।