अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज  सिख स्टूडेंट फेडरेडशन (एस.ओ.एस) के साथ मीटिंग की।

चंडीगढ़, 25 अगस्त 2025 

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज वरिष्ठ नेता स. गुरचरण सिंह ग्रेवाल की अगुवाई में सिख स्टेडेंट फेडरेशन की एक मीटिंग को भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि सिख स्टूडेंट फेडरेडशन ने पंथ का नैतिक मार्गदर्शक बनकर पंथक राजनीति में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। उन्होने फेडरेशन के सभी गुटों से सभी साझा लक्ष्यों को प्रभावी ढ़ंग से प्राप्त करने के लिए अकाली दल की अगुवाई में एकजुट होने का आग्रह किया।

उन्होने कहा कि फेडरेशन को उचित सम्मान दिया जाएगा। स. गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि फेडरेशन हमेशा अकाली दल के साथ चटटान की तरह खड़ा रहा है और पार्टी को पंथ का प्रतिनिधि निकाय करार दिया। उन्होने बताया कि फेडरेशन ने राज्य भर में नई इकाईयों का गठन किया है और पंथक मूल्यों को मजबूत करने के लिए एक बुनियादी स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। फेडरेशन ने इस अवसर पर अकाली दल अध्यक्ष को ‘कृपाण’ और ‘सिरोपा’ देकर भी सम्मानित किया।