स्पीकर ने विद्यार्थी रणवीर सिंह सचदेवा को ए.आई. तकनालोजी में योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़ 23 फरवरी 2026

पंजाब विधान सभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवा ने आठ वर्षीय रणवीर सिंह सचदेवा को आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस आधारित प्रौद्योगिकियों में योगदान देने के लिए बधाई दी और उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते कहा कि परमात्मा उसके भविष्य के सपने पूरे करे और वह अपनी ज़िंदगी में कामयाबी के शिखर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है और यदि वह मानक शिक्षा प्राप्त करते है तो हमारा देश ख़ुशहाल होगा। उन्होंने आगे कहा कि पूरे सिख भाईचारे को उस पर गर्व है।

इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी रणवीर सिंह सचदेवा ने कहा कि वह प्राचीन भारतीय फिलासफीज़ को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकियों के द्वारा आज के दौर से जोड़ने का यत्न कर रहा है। आने वाले समय में दुनिया इसको अपनाएगी। वह ए.आई.से संचालित प्रौद्योगिकियों में योगदान देना चाहता है क्योंकि भविष्य में एआई, भारत के जी.डी.पी. के विकास में बहुत अहम योगदान देगी।