पंजाब की सभी एस.सी. कर्मचारी संगठनों की समस्याएं सुनने के लिए 23 फरवरी को विशेष बैठक: जसवीर सिंह गढ़ी

– हर यूनियन की ओर से दो प्रतिनिधि बैठक में शामिल होंगे

चंडीगढ़, 20 फरवरी 2026

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित पंजाब की एस.सी. कर्मचारी संगठनों की समस्याओं तथा संवैधानिक अधिकारों को लागू करवाने में आ रही कठिनाइयों को सुनने के लिए 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को एक विशेष बैठक बुलाई गई है। यह बैठक पंजाब भवन, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।

बताया गया कि बैठक में राज्य के हर एस.सी. कर्मचारी संगठन की ओर से दो-दो प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक संगठन की ओर से अपने प्रतिनिधियों संबंधी अधिकृत पत्र, पहचान पत्र या अन्य संबंधित दस्तावेज पंजाब भवन के प्रवेश द्वार पर जमा करवाना अनिवार्य होगा।