ओमीक्रॉन वायरस से घबराने की नहीं सचेत रहने की ज़रूरत – सोनी

SONI
ਓਮੀਕਰੋਨ ਵਾਇਰਸ ਤੋ ਘਬਰਾਉਣ ਦੀ ਨਹੀ ਸੁਚੇਤ ਹੋਣ ਦੀ ਲੋੜ-ਸੋਨੀ

Sorry, this news is not available in your requested language. Please see here.

वार्ड नं.68 में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के कार्य का किया शुभारंभ
बंगला कालोनी की धर्मशाला के लिए 4 लाख और बाबा झुले लाल हॉल के लिए दिया 1 लाख रुपए का चैक
युवाओं को बाँटीं खेल के सामान की किटें

अमृतसर, 5 दिसंबर 2021

ओमीक्रॉन वायरस से घबराने की नहीं बल्कि सचेत रहने की ज़रूरत है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गई सावधानियों को अपनाकर हम इस वायरस से बच सकते हैं। यह बात श्री ओम प्रकाश सोनी उप मुख्यमंत्री पंजाब ने आज वार्ड नं.68 में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत कही।

और पढ़ें :-राज्य में ओमीक्रॉन का कोई केस नहीं – सोनी

श्री सोनी ने बताया कि पहले इस सड़क पर गंदा नाला था, जिसे ढक दिया गया है और इस पर नयी सड़क बनाई जा रही है और नया सिवरेज भी डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के आसपास नयी लायटें भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर श्री सोनी ने बंगला कालोनी की धर्मशाला के लिए 4 लाख रुपए और बाबा झुले लाल के हॉल की मुरम्मत के लिए 1 लाख रुपए का चैक भी भेंट किया। श्री सोनी ने मौके पर ही इलाके का दौरा भी किया और लोगों की मुश्किलों को सुना। श्री सोनी ने मौके पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत की कि इनकी मुश्किलों का जल्द निपटारा किया जाये।

इस अवसर पर श्री सोनी ने नौजवानों को खेल के सामान की किटें भी बाँटीं और कहा कि नौजवानों को अपनी ऊर्जा खेल की तरफ भी लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन के लिए बहुत ज़रूरी हैं और खेल के दौरान नौजवानों में अनुशासन की भावना पैदा होती है।

पत्रकारों के सवाल के जवाब में श्री सोनी ने कहा कि केजरीवाल द्वारा पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किये जा रहे हैं, उनको पंजाब सरकार ने पहले ही पूरे कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही बुढ़ापा पैंशन की राशि को बढ़ाकर 1500/- रुपए प्रति माह, 2 किलोवाट तक बिजली के बकाए माफ, आशीर्वाद शगुन स्कीम की राशि को बढ़ाकर 51 हज़ार रुपए, कुशल कामगारों के मेहनताने में वृद्धि, 3/- रुपए प्रति यूनिट बिजली सस्ती आदि करके लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग के लोगों की मुश्किलों का हल किया है और वर्ष 2022 में एक बार फिर से हमारी सरकार सत्ता में आयेगी।

इस अवसर पर कमिश्नर नगर निगम श्री सन्दीप ऋषि, काऊंसलर विकास सोनी, काऊंसलर ताहिर शाह, श्री परमजीत सिंह चोपड़ा, श्री रवि कांत, ऐक्सियन श्री सन्दीप सिंह, ऐक्सियन श्री अश्वनी कुमार, बाबा सलीम पहलवान, श्री रामपाल, श्री युद्धवीर के अलावा बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।