आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समाज के सभी परिवारों को दिया जाएगा

COPERATIVE MINISTER
BANWARI LAL

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

चंडीगढ़, 23 अगस्त 2021 हरियाणा के अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री डॉ बनवारी लाल ने बताया कि 27.02.2021 को संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जयन्ती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा यह घोषणा की गई थी कि डा 0 बी 0 आर 0 अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले समाज के सभी परिवारों को दिया जाएगा और आर्थिक सहायता की राशि 50,000 /-रुपये से बढ़ाकर 80,000 /-रुपये कर दी जाएगी ।
हरियाणा के अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री डॉ बनवारी लाल ने आज का हरियाणा विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि इस बारे सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है ।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कुल 7,76,771 परिवार हैं। इनमें से कुल 4,02,305 परिवार अनुसूचित जाति और 3,74,466 परिवार समाज के अन्य वर्गों से सम्बन्धित हैं।
वर्तमान वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में इस स्कीम में कुल 5000.00 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।