कोरोना को हराने में सामाजिक व धार्मिक संस्था करें सहयोग : डीसी सुजान सिंह

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

डीसी सुजान सिंह ने सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से की मंत्रणा, सांझी रणनीति के तहत कार्य करने का किया आह्वïान
कैथल, 6 मई  उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि कोरोना को हराने में पूर्व की भांति सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं अपना सकारात्मक सहयोग देती रहें। यह लड़ाई सांझी है, इसलिए संस्थाओं के सहयोग से सांझी रणनीति बनाकर कार्य किया जाएगा, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद की मदद की जा सके। सभी संस्थाएं वार्ड वाईज टीमें बनाकर सूचना दें, ताकि प्रशासन की ओर से हर टीम के साथ अधिकारियों की नियुक्ति की जा सके, जोकि होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों तथा अन्य जरूरतमंदों की मदद कर सके।
उपायुक्त सुजान सिंह कोयल कॉम्पलैक्स के सभागार में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मंत्रणा कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए और कोरोना को हराने में प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। डीसी सुजान सिंह ने सभी से कहा कि जो व्यक्ति इस समय होम आईसोलेशन में हैं, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों में उन लोगों से निरंतर संवाद करती रहे, अगर किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जरूरत है तो उसे तुरंत मुहैया करवाई जाएगी। शासन व प्रशासन अपना कार्य कर रहा है, लेकिन संस्थाएं भी मानवता के प्रति अपने फर्ज को निभाते हुए कार्य करेगी तो निश्चित तौर पर स्थिति को कंट्रोल में किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सोच को सकारात्मक बनाते हुए कार्य करें। इस समय सबसे पहला कार्य मानव जीवन को बचाना है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए ग्रामीण आंचल में रहने वाले लोग भी इस बात को गंभीरता से लें और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें।
उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि यह समय लापरवाही का नही है, किसी प्रकार में कोई अनहोनी हो जाती है तो उसकी पूर्ति नही की जा सकती है। जिस तरह लगातार संस्थाएं अपना पूर्णत: सहयोग प्रशासन को दे रही है, उसी तरह अब बदले परिवेश में कार्य करने की जरूरत है और सांझे प्रयासों से निश्चित तौर पर हम इस लड़ाई से जीत सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों में सहयोग के लिए नगर पालिका आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की नीति बनाकर दें, ताकि क्षेत्र वाईज संस्थाएं कार्य कर सके और अधिक से अधिक जरूरतमंद की सेवा की जा सके। इस मौके पर सामाजिक संस्थाओं की ओर से आश्वासन दिया गया कि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग संस्थाओं की टीमें बनाई जाएगी और जो भी मदद या कार्य होगा, उसे मुकम्मल किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि संस्थाएं आगे आकर लोगों को कानून पालन का आह्वïान करें। अकेले पुलिस की सख्ती से काम नही चलेगा। चालान करना पुलिस का मकसद नही है। सभी लोगों को खुद ही आगे आकर हिदायतों का पालन करना चाहिए। इस समय आदतों को बदलकर अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं, जो भी हिदायतें प्रशासन द्वारा जनहित में दी जाती है, उनका पालन करें और सभी संस्थाएं इस कार्य में भी अपना सहयोग दें। नगर वासी अपने-अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए कहा कार्य करें, ताकि सख्ती की जरूरत नही पड़े।
इस मौके पर एडीसी सतबीर सिंह कुंडु, डीएमसी समवर्तक सिंह, एसडीएम संजय कुमार, नवीन कुमार, विरेंद्र ढुल, सीटीएम अमित कुमार, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, ईओ बलबीर रोहिला, सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश, शिव शंकर पाहवा, राजपाल, राजू डोहर, पदम लटकानिया, शीतल भारद्वाज, सोनू वर्मा, अभिषेक, मनोज कुर्रा, रामजी कैटर्स, टेक चंद, लाजपत सिंगला, ओपी मढ़ाड के अलावा अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।