नायब सैनी ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री से की भेंट

_State President Naib Singh Saini (1)
नायब सैनी ने सभी जिला अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री से की भेंट

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

मुख्यमंत्री ने मिशन 2024 पर चर्चा कर किया मार्ग दर्शन: नायब सैनी

चंडीगढ़, 5 जनवरी 2024

पंचकूला में जिला अध्यक्षों की बैठक लेने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने उनके आवास संत कुटीर पर पहुंचे और मुख्यमंत्री से भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिला अध्यक्षों को नव दायित्व के लिए बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बताया कि भेंट के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मिशन 2024 के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन किया। इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, तीनों प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, सुरेंद्र पुनिया, डा. अर्चना गुप्ता के अलावा सभी जिलों के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, कमल यादव, मनदीप राणा, राजेश सपडा, रवि बतान, अशोक गुर्जर, योगेन्द्र राणा, दुष्यन्त भट्ट, जसबीर दोदवा, रणबीर ढाका, राजू मोर, राजकुमार वोहरा, चरण सिंह तेवतिया, प्रीतम चौहान, नरेन्द्र पटेल, दयाराम यादव, बलदेव ग्रोहा, मुकेश गौड, श्रीमती आशा खेदड, श्रीमती निताशा सिहाग, डा किरण कलकल, राजपाल जांगडा आदि उपस्थित रहे।