पाली में अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के लिए

CM Ashok Gehlot

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

120 बीघा भूमि के आवंटन को मंजूरी

जयपुर, 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पाली जिले में अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना के लिए 120 बीघा भूमि टोकन मनी पर आवंटित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
श्री गहलोत ने कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर से संबद्ध इस केन्द्र की स्थापना के लिए रायपुर गांव में 82.18 बीघा तथा लक्की तालाब गांव मंे 37.02 बीघा भूमि आवंटित करने की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पाली जिले में अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना हो सकेगी जिसके माध्यम से इस क्षेत्र के किसान आधुनिक एवं लाभकारी खेती की तकनीकों को अपना सकेंगे।