वर्ष 2021-22 के दौरान खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी कर किसान हितैषी निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

चण्डीगढ़, 10 जून – हरियाणा के कृषि  एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जेपी दलाल ने वर्ष 2021-22 के दौरान खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी कर किसान हितैषी निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर का प्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि खरीफ की प्रमुख फसलों में से एक धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 72 रूपये बढ़ाकर 1940 रूपये और ग्रेड ए का 1960 रूपये प्रति किवंटल कर दिया गया है। इसी प्रकार ज्वार (हाइब्रिड) में 118 रूपये की बढोतरी कर 2738 रूपये और ज्वार (मालदंडी) का 2758 रूपये प्रति किवंटल किया गया।
उन्होंने बताया कि बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 100 रूपये बढ़ाकर 2250 रूपये प्रति किवंटल, मक्का में 20 रूपये की बढ़ोतरी कर 1870 रूपये प्रति किवंटल और उड़द की फसल में 300 रूपये की बढ़ोतरी कर 6300 रूपये प्रति किवंटल कर दिया गया है। इसी प्रकार सूरजमुखी बीज में 130 रूपये बढ़ाकर 6015 रूपये प्रति किवंटल व रागी में 82 रूपये की बढ़ोतरी कर 3377 रूपये प्रति किवंटल किया गया है।
श्री दलाल ने बताया कि कपास (माध्यम रेशा) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 211 रूपये बढ़ाकर 5726 रूपये प्रति किवंटल व कपास (लंबा रेशा) का एमएसपी 200 रूपये बढ़ाकर 6025 रूपये प्रति किवंटल किया गया है। उन्होंने बताया कि तिल में 452 रूपये बढ़ाकर 7307 रूपये प्रति किवंटल, राम तिल में 235 रूपये बढ़ाकर 6930 रूपये प्रति किवंटल, सोयाबीन (पीला) 70 रूपये बढ़ाकर 3950 रूपये प्रति किवंटल किया गया। इसी प्रकार तूर (अरहर) 300 रूपये की बढ़ोतरी कर 6300 रूपये प्रति किवंटल, मूंगफली में 275 रूपए की बढ़ोतरी कर 5550 रूपये प्रति किवंटल और मूंग में 79 रूपये की बढ़ोतरी कर 7275 रूपये प्रति किवंटल किया गया है।