महिलाओं की रचनात्मक भूमिका के बगैर समाज और राष्ट्र के विकास की कल्पना ही बेमानी : कमलेश ढांडा है

KAMLESH DHANDA
राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने किसान खेतीहर मजदूर दुर्घटना योजना के पात्रों को सौंपे चेक

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

चण्डीगढ़, 22 सितम्बर 2021
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि महिलाओं की रचनात्मक भूमिका के बगैर समाज और राष्ट्र के विकास की कल्पना ही बेमानी है। इसी को ध्यान में रखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त करने के लिए कृतसंकल्प हैं और इस कड़ी में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी इसी का एक हिस्सा है।

श्रीमती ढांडा ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनके प्रति सम्मान, सुरक्षित और उपयुक्त वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराना है।

और पढ़े :-हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा


उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को 8 मार्च, 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार ने 18 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।


श्रीमती ढांडा ने बताया कि जिन पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार,  लाईफटाईम अचीवर्स अवार्ड तथा एएनएम / नर्स/ महिला एमपीडब्ल्यू (पुरस्कार की संख्या दो) व महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसी प्रकार, साक्षर महिला समूह सदस्य (पुरस्कार की संख्या दो), सरकारी कर्मचारी (पुरस्कार की संख्या दो), सामाजिक कार्यकर्ता (पुरस्कार की संख्या दो) तथा महिला उद्यमी (पुरस्कार की संख्या दो) शामिल हैं।  

उन्होंने बताया कि पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र और 21 हजार से 1 लाख 50 हजार रुपए तक की नकद राशि दी जाएगी। आवेदन के लिए योग्यताएं व शर्तें विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in पर उपलब्ध हंै।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट महिलाओं द्वारा अपने सम्पूर्ण बायोडाटा और समाज में दिए गए अपने योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ आवेदन संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।