अच्छे मानसून की कामना के लिए जोधपुर में आनलाइन हुआ 13वाँ रंग मल्हार

ਮਾਫ਼ ਕਰਨਾ, ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਹਾਡੀ ਬੇਨਤੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਉਪਲਬਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਿਰਪਾ ਕਰਕੇ ਇੱਥੇ ਦੇਖੋ।

सामाजिक एवं परिवेशीय सरोकारों के लिए चितेरों का प्रेरक समर्पण

जोधपुर, 10 जुलाई/अच्छी बारिश और भरपूर हरियाली के साथ खुशहाल लोक जीवन की कामना को लेकर हर साल 10 जुलाई को होने वाला अन्तर्राष्ट्रीय परंपरागत रंग मल्हार उत्सव रविवार को जोधपुर में आनलाईन आयोजित हुआ।

राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के वरिष्ठ चित्रकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की परिकल्पना पर आधारित इस 13 वें वार्षिक आयोजन ‘रंग मल्हार-2022’ में जोधपुर सहित देश-विदेश के चित्रकारों ने ऑनलाईन हिस्सा लिया और अपनी कूंची व रंगों से अपने मन की कल्पनाओं को बिम्ब प्रदान किए।

रंग मल्हार के जोधपुर कार्यक्रम संयोजक केशव वरनोती ने बताया कि राजस्थान में 13 वर्ष पूर्व इन्द्रदेव को खुश करने के लिये के कलाकारों द्वारा प्रारंभ  किया गया रंगों का अनुष्ठान  रंग मल्हार लगातार जारी है। इस आयोजन में हर वर्ष पर्यावरण के अनुकूल थीम को कैनवास के धरातल के रूप में लिया जाता हैं और वस्तुओं पर चित्रांकन किया जाता है। इस बार के आयोजन में झण्डे को बतौर कैनवास प्रयोग में लाया गया।

इससे पूर्व पिछले वर्षों में अब तक हुए आयोजनो में रंग मल्हार के जो ऑब्जेक्ट्स रहे हैं उनमें छाता, हेट, मास्क, फिरकी, कार, आर्मी हेलमेट, ग्लोब, साइकिल, ,लालटेन, पंखी, केरीबैग और  टी-शर्ट शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष रंग मल्हार के लिए वस्तु के रूप में कपड़े के बने झण्डे पर चित्रांकन किया गया। इस कपड़े के झंडे पर जोधपुर के कलाकार श्वेता माथुर, वैद्य पूंजीलाल वरनोती, यतीश कासरगोड, प्रदीप्त किशोर दास, टीकम खडप्पा, छाया त्रिवेदी, श्रीमती गीता चौधरी, डाँ. अक्लेशवर माथुर, केशव वरनोती, अक्षिता माथुर, अनुराधा अरोड़ा, नीलू बोराणा  व प्रियंका बोहरा आदि ने  विरासत, पर्यावरण, योग आदि विषयों पर अपनी मौलिक शैली में मनोहारी एवं आकर्षक चित्रांकन किया।

इस आयोजन का मकसद सांस्कृतिक सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं भारतीय संस्कृति को युवाओं से परिचित कराना है।

श्री वरनोती ने बताया कि जोधपुर में रंग मल्हार का प्रथम आयोजन वर्ष 2018 में किया गया था, जिसमें जोधपुर के कलाकारों द्वारा लालटेन पर चित्रण किया था। विगत वर्षों में जोधपुर के कलाकारों द्वारा लालटेन, बीजणी, कैरीबैग, टी शर्ट आदि पर कलाकारों द्वारा चित्रण किया गया हैं। इस आयोजन में ईस्टर्न फाउण्डेशन ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर के प्रदीप्त किशोर दास एवं 27 आर्ट पॉइन्ट के टीकम खण्डपा का सहयोग रहा।

और पढ़ें :-  विधायकों को धमकी का मामला अब स्पेशल टास्क फोर्स को दिया गया-गृह मंत्री अनिल विज