पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ट्रेंड नर्सिज़ एसोसिएशन आफ़ इंडिया को मोहाली में नर्सिंग में रिफ्रेशर कोर्स के लिए संस्थान स्थापित करने में मदद करने का आश्वासन दिया

नर्सिंग पेशे को सर्वाधिक सम्मानित मानवीय सेवा बताया

मोहाली में ट्रेंड नर्सिज़ ए`सोसिएशन आफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया

 एस ए एस नगर, 6 दिसंबर, 2024:

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज मोहाली में ट्रेंड नर्सिज़ एसोसिएशन आफ़ इंडिया (टी एन ए आई) द्वारा मोहाली में रिफ्रेशर कोर्स संस्थान स्थापित करने में यथा संभव मदद करने की घोषणा की। वे मोहाली क्लब में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बात ध्यान में रखते हुए कि चिकित्सा क्षेत्र निरंतर सीखने के बारे में है, इस लिए नर्सों को विभिन्न बीमारियों और स्थितियों से संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए रिफ्रेशर कोर्स की भी आवश्यकता है, चाहे वह ऑपरेशन थियेटर, इनडोर केयर, गहन देखभाल या डायलिसिस सेंटर या कैंसर देखभाल जैसे गंभीर क्षेत्र हों। उन्होंने कहा कि सिख पंथ के आठवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का आज बलिदान दिवस है और संयोग से टी एन ए आई सम्मेलन उस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है जिसका नाम गुरु तेग बहादुर जी के पोते साहिबजादा अजीत सिंह नगर के नाम पर रखा गया था। डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब द्वारा दिया गया बलिदान मानव जाति को मुगल शासकों के अत्याचार से बचाने के लिए था, जिसके कारण गुरु साहिब को “हिंद की चादर” के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के रूप में नर्सिंग पेशे का दुनिया भर में बहुत सम्मान है और अपने पेशे के प्रति अत्यधिक समर्पण के कारण, भारतीय नर्सों की दुनिया भर में सबसे अधिक मांग है। उन्होंने कहा कि जिस तरह डॉक्टर मरीज को इलाज के लिए इंजेक्शन लगाते हैं, उसी तरह नर्सें उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए प्यार और करुणा भावना का इस्तेमाल करती हैं। नर्सिंग पेशे को चिकित्सा पेशे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक नर्स सभी के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करके अपना दायित्व निभाती है। यहां तक ​​कि एक डॉक्टर भी नर्सों के सहयोग के बिना कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि ट्रेंड नर्सिज़ एसोसिएशन आफ़ इंडिया के सहयोग से मोहाली में रिफ्रेशर कोर्स संस्थान स्थापित करने का अवसर पाकर उन्हें गर्व महसूस होगा तथा इसकी महासचिव श्रीमती एवलिन पी कन्नन की विशेष पहल पर राज्य सरकार इस नेक कार्य में पूर्ण सहयोग करेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सार्वजनिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की प्राथमिकताओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि “पैरामेडिक्स” की मदद के बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा संभव नहीं है, इसलिए हर स्तर पर नर्सों की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने टी एन ए आई की मनोनीत अध्यक्ष श्रीमती एनी कुमार को भी बधाई दी, जो वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने देशभर से यहां पहुंची नर्सों से चंडीगढ़ और पंजाब के ऐतिहासिक और सबसे प्रसिद्ध स्थानों को देखने का अवसर प्राप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि हमें अपनी धरती पर नर्सों की इतनी बड़ी सभा होने पर गर्व है। इस अवसर पर ट्रेंड नर्सिज़ एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय इकाई के पदाधिकारियों के अलावा, पंजाब नर्सिज़ रजिस्ट्रेशन काउंसिल, पंजाब के रजिस्ट्रार डॉ. पुनीत गिरधर और एस ए एस नगर की कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. रेणु सिंह भी उपस्थित थीं।